बलिया:अगले एक दो दिन में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार,सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का मंत्रिमंडल विस्तार में राज पाट लौटने की उम्मीद

रिपोर्ट : राजू राय
बलिया।यूपी में राजभर-दारा बनेंगे मंत्री, रालोद को भी कैबिनेट में मिलेगी जगह मिलने की उम्मीद है,वही सूत्रों की मानें तो भाजपा यूपी में सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा (एक सीट), अपना दल (दो सीट), निषाद पार्टी (एक सीट) और रालोद (दो सीट) को छह सीटें देने पर सहमत हो गई है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, एनडीए में शामिल आरएलडी से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।



