जाति समीकरण से सांसद अफजाल अंसारी बनेंगे एक बार फिर गाजीपुर के सांसद:अवधेश उर्फ राजू यादव

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

जखनिया/गाजीपुर। जखनिया विधानसभा के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के आवास पर आज समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक त्रिवेणी राम द्वारा मंत्र देते हुए बताया कि गाजीपुर के जाति समीकरण से सांसद अफजाल अंसारी ऐतिहासिक मतों से एक बार फिर लोकसभा में पहुंचेंगे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे ।उन्होंने कहा कि सारे कार्यकर्ताएं तन मन से लग जाए सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं जो वर्तमान की सरकार है उनकी महंगाई, रिश्वतखोरी, बेरोजगारी को आम जनता के बीच रखें और व्यापारी वर्ग का जो जीएसटी का भार सबसे अधिक पड़ा है उससे कहीं न कहीं व्यापारी पूरी तरह से टूट गया है।जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव ने कहा कि सारे कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है ।इस बार गाजीपुर जनपद में दलित ,यादव, कुशवाहा, चौहान, बाहुल्य मत सांसद अफजाल अंसारी के साथ है ।शेष अन्य जातियों में भी 50% प्लस सांसद अफजाल अंसारी को मिल रहा है। इस समीकरण से एक बार फिर संसद अफजाल अंसारी सासद बनेंगे और गठबंधन को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि जखनिया में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम कार्यालय पर 3 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से सांसद अफजाल अंसारी के साथ अहम बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा और विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख गरीब राम, राम लक्ष्मन यादव, वजीर भारती, तूफानी यादव, दशरथ यादव, जितेंद्र यादव ,संतोष यादव शिक्षक सभा विधानसभा अध्यक्ष,रामप्रवेश गोड ,पूर्व प्रधान कैलाश सोनकर, आदर्श कुमार, शमीम अहमद, डा.लल्लन यादव रंगीला, यादव,रामवृक्ष यादव, रामनगीना यादव, मार्कण्डेय जी,राजेश गोड,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन पांडे उर्फ बाबा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button