Gazipur news:जन-जन की आकांक्षाओं को सीधे प्रधानमंत्री तक पहुचाना विकसित भारत संकल्प पत्र है आधार:प्रमोद वर्मा

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

जखनियां /गाजीपुर ।आज जखनियां विधानसभा – 373 के जखनियां मण्डल प्रथम में विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत लोगो का आम लोगो का सुझाव पेटिका में डाला गया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधे प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचना है ताकि वे विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों, आकांक्षाओं और विचारों को जानने का पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है। विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश राम ने बताया कि जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के सुझाव एकत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा मोबाइल में मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 और नमो एप के जरिए भी लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र के जरिए देश का हर वोटर अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपील करते कहा कि वह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सुझाव भाजपा के पास पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक विधानसभा के मंडलो में सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव पेटिका में वहां उपस्थित बाजार के कई लोगों ने अपने सुझाव पत्र लिखकर प्रेषित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उपाध्यक्ष शिव शंकर चौहान, सेक्टर प्रमुख अजय विक्रम सिंह, संजीव त्रिपाठी, सुभाष चौहान, बंटी पांडेय, शैलेंद्र प्रजापति, जयप्रकाश गुप्ता, इरशाद अंसारी, सुनीता गुप्ता, सुदर्शन राजभर, अशोक सिंह, सोनू चौहान, कैलाश गोड़, संजय कुमार सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button