आजमगढ़:छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मेहनगर पुलिस ने छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सुपर फास्ट टाइम्स से तहसील संवाददाता अमित सिंह की रिपोर्ट
मेहनगर/आजमगढ़:वादिनी ने मेहनगर थाने पर छेड़खानी की सूचना दर्ज कराई थी जिसके तहरीर पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर छानवीन कर छेड़खानी में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया वादनी ने बताया की मकुदमा की तहरीर दिनांक 29.2.24 को समय करीब 9 बजे मेरी लड़की प्राथमिक विद्यालय बरवां सागर जा रही थी तो मेरे ही गांव के बरखू राम पुत्र दुख्खी राम ने
मेरी लड़की के साथ छेड़ खानी कर रहा था जब मेरी लड़की रोने लगी तो छोड़कर भाग गया।और जान से मारने की धमकी भी दिया मेरी लडकी की उम्र करीब 12 साल 1 महीना है जिसके सम्बन्ध में थाना मेहनगर में तहरीर दिया था जिसकी जांच कर पुलिस ने मुकदमा संख्या 73/24 धारा 354ए/506 से पास्को एक्ट बनाम बरखू राम पत्रु दुख्खी राम ग्राम मुहम्मदपुर नियामतपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।