आजमगढ़:ट्रक ड्राइवर की रहस्यमय परिस्थितियों मे मौत लकड़ी के फट्टे से वार कर की हत्या

सुपर फास्ट टाइम्स तहसील मार्टिनगंज से शिवम सिंह की रिपोर्ट

मार्टिनगंज -आजमगढ़दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारामहमूदपुर गांव के बिछियापुर पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र उर्फ बिंदु स्वर्गीय उदय राज यादव पेसे से ट्रक ड्राइवर था 10 दिन पहले ट्रेलर चलाने के लिए घर से गया था 2 मार्च शाम करीब 7:00 बजे बालू लदा ट्रेलर लेकर के सुरहन गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी करके खलासी को लेकर के मार्टिनगंज बाजार में ढाबे पर खाना खाने गया खाना खाने के बाद खलासी को ट्रक में सोने को कहकर अपने घर जा रहा हूं बात कर बिछियापुर के लिए रवाना हो गया आज सुबह सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव निवासी ट्रेलर मालिक मोहम्मद सद्दाम वीरेंद्र यादव के घर पहुंच करके पूछा कि वीरेंद्र कहां है टेलर में बालू लदा है उसे खाली करना है पेट्रोल पंप पर क्यों खड़ी है पत्नी ने बताया कि वह घर आए ही नहीं परिजनों ने आशंका बस इधर-उधर खोजबीन शुरू की लेकिन आज दोपहर 12:00 बजे तक कुछ पता नहीं चल पाया दोपहर में ही गांव की कुछ महिलाएं बनगांव माइनर से 100 मीटर दूरी पर अपना सरसों के खेत देखने के लिए गई थी सरसों के खेत में ही मुंह के बगल लेटी हुई लाश देकर के शोर मचाया ग्रामीणों ने जब जाकर के लाश को पलटा तो वह लाश वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु की के रूप में पहचान हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाकर के लाश कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए कार्यवाही शुरू कर दी पत्नी उषा का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के मां-बाप पहले ही मर चुके हैं मृतक के पास कोई भाई-नहीं था मृतक के पास तीन बच्चे आदित्य अंश और अभिनव नाबालिक बच्चे हैं वीरेंद्र ही अपने घर का रोजी-रोटी का सहारा था वही परीजनो ने हत्या की असंका जताते हुए थाने मे तहरीर दे दी है खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हुवा,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button