बलिया:मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला को ठेंगा दिखा रहे डॉक्टर, किरिहरापुर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नही जाते डॉक्टर, फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा अस्पताल

रिपोर्ट : राजू राय_
भीमपुरा/बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर उपचार मुहैया करने के लिए शुरू किया गया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मनमानी की भेंट चढ़ता दिख रहा है। डॉक्टर मेले में जाते ही नहीं है, उनकी जगह फार्मासिस्ट ही मरीजों का इलाज कर दवा दे रहे हैं। डॉक्टरों की उदासीनता के चलते मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर मेले में आने वाले मरीजों को निराश लौटना पड़ता है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को न्यू प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किरिहरापुर जन आरोग्य मेले में दिखा। जहा करीब एक बजे केन्द्र अधीक्षक की कुर्सी खाली मिली। वही अपने चैंबर में फार्मासिस्ट डॉ नंदलाल यादव बैठे मिले। एएनएम किरन यादव गर्भवती महिलाओं को टीका लगा रही थी व चौकीदार प्रशांत गेट पर तैनात मिले। लेकिन डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी गायब मिले। ग्रामीणों की मानें तो इस स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर फार्मासिस्ट सहित नौ कर्मचारी मौजूद है लेकिन हमेशा मात्र दो से तीन कर्मचारी ही मौजूद मिलते हैं और डॉक्टर साहब तो दिखते ही नहीं। फार्मासिस्ट डॉक्टर नंदलाल यादव ने बताया कि मेले में 16 मरीज आये थे।जिनको दवा दी गई है।वैसे डॉक्टर जब दवा लिखेंगे तभी मैं दवा मरीज को दे सकता हूं। मरीज वापस न जाय इस लिए दर्द, बुखार व दाद खाज की दवाएं दी गई है।इस संबंध में सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विगत पंद्रह दिन दुसरे जगह ड्यूटी लगी थी लेकिन आज डा कुशाग्र सिंह की मेले में ड्यूटी है। अगर डॉक्टर सहित आणि कर्मचारी मेले में उपस्थित नहीं है तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।साथ ही तत्काल फार्मासिस्ट से उपस्थिति पंजिका मंगा कर डॉक्टर सहित अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को सौंपने की बात कही।
इनसेट
भीमपुरा। विभाग के निजाम बदल गए लेकिन न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरिहरापुर के डॉक्टर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले पर लगा बोर्ड सालों पहले चले गए सीएमओ पी के मिश्रा का नाम अंकित है। वैसे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह का नाम अंकित हो गया है लेकिन वर्तमान सीएमओ डॉ विजयपति द्विवेदी का नाम बदलना भूल गए।



