भदोही:डीएम गौरांग राठी के विदाई व विशाल सिंह के स्वागत में भाव विह्वल हुआ कलेक्ट्रेट परिसर
भदोहीवासियों के स्नेह व विश्वास जताने के प्रति हार्दिक आभार व धन्यवाद -निवर्तमान जिलाधिकारी गौरांग राठी

विकास के नये क्षितिज पर पहुॅचेंगा कालीन नगरी-नवागत जिलाधिकारी विशाल सिंह
रिपोर्ट:अशरफ़ संजरी
भदोही। निवर्तमान जिलाधिकारी गौरांग राठी की विदाई व नवागत जिलाधिकारी विशाल सिंह का स्वागत समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,कर्मचारियों,मीडिया बंधुओ व जनपदवासियों ने किया। ‘‘विदाई-स्वागत समारोह’’ में निवर्तमान जिलाधिकारी गौरांग राठी की विदाई व नवागत जिलाधिकारी विशाल सिंह के स्वागत समारोह में सभी ने उनके प्रति आभार जताते हुए अपने अनुभव व भाव व्यक्त किया।
निवर्तमान डीएम गौरांग राठी द्वारा जनपद में जॉइनिंग से लेकर स्थानांतरण तक किए गए महत्वपूर्ण कार्यों,उपलब्धियों,पलों को सहेजते एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री के रूप में उपस्थित लोगों के बीच प्रसारण किया गया, जिसकी सभी लोगों ने सराहना करते हुए उनके साथ बिताए पलों को जीवंत किया। ‘‘विदाई-स्वागत समारोह’’ में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने भदोहीवासियों के स्नेह व विश्वास जताने के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे 17 महीने के सेवा काल में मुझे सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व जनता जनार्दन का भरपूर सहयोग,स्नेह व प्यार मिला जो मेरे जीवन की अमूल्य पूजी है। जनपद भदोही में अपने सेवा काल के दौरान शासन के मंशानुरूप एवं जनहितार्थ मैने जो कुछ भी विकास कार्य व नवाचार पहल कर सका, वह आप सभी के सहयोग व कर्तव्य निष्ठा से ही संभव हो सका। समय-समय पर शासन द्वारा दिए गए लक्ष्यों, जन कल्याणकारी नीतियों,योजनाओं अभियानों,उपलब्धियां को आप सभी के कर्तव्य परायणता व सहयोग से ही,हम सभी ने मिलकर सफल व शानदार बनाया। नवागत जिलाधिकारी विशाल सिंह ने निवर्तमान जिलाधिकारी गौरांग राठी व उनकी माताजी राजकुमारी राठी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए विश्वास जताया कि उनके द्वारा खीचे गये विकास कार्यो के रेखा को वे और आगे बढ़ायेगें। उन्होंने जनता जनार्दन व अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जनपद के विकासात्मक आकांक्षाओं को शत्-प्रतिशत पूर्ण करने की अपनी इच्छा शक्ति जताई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने निवर्तमान डीएम गौरांग राठी के साथ अपने अनुभव साझा करती हुई बताया कि वे दोनों एक ही बैच में यूपीएससी क्लियर किए,मंसूरी में साथ ही ट्रेनिंग किये एवं जनपद भदोही में भी समयांतराल साथ कार्य करने का अवसर मिला। तत्पश्चात् जिलाधिकारी की गाड़ी को फूलों से सजाकर, सम्मान प्रतीक स्वरूप गाड़ी को हाथ से आगे बढ़ाते हुए निवर्तमान जिलाधिकारी गौरांग राठी को मंगलकामनाओं के साथ जीवन के नए असाइनमेंट के लिए विदा किया।ब्लॉक प्रमुख औराई बृज मोहन मिश्र, द्वय अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, शिव नारायण सिंह, एसडीम भदोही शिव प्रकाश यादव, खाद्य आयुक्त चंदन पांडेय,जिला सूचना आधिकारी डा. पंकज कुमार, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों ,मीडिया बंधुओं ,जनपदवासियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ बिताए गए अपने अनुभव पलों को व्यक्त करते हुए उन्हें हृदयतल की गहराइयों से विदाई देते हुए उन्हें जीवन के नए पड़ाव की बधाई व शुभकामना दिया।



