Maharashtra news:मराठा समुदाय को आरक्षण देने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मुंबई में भव्य स्वागत किया जाएगा

बालासाहेब मिर्जे ने किया उद्घोष

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय

मुंबई: इस समय जब महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के आरक्षण को लेकर अफरा तफरी मची हुई है, वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष सत्र बुलाकर सर सकट मराठा समाज को दस प्रतिशत स्वतंत्र आरक्षण देने की मंजूरी जताई है। जिसके कारण राज्य में मराठा समुदाय जश्न मना रहा है और जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार का अभिनंदन घाटकोपर में किया जाएगा। ऐसी घोषणा रिपब्लिकन पार्टी, महाराष्ट्र राज्य मराठा आघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब मिर्जे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान की कही है।मराठा प्रतिष्ठान और रिपब्लिकन मराठा आघाड़ी की ओर से घाटकोपर के रमाबाई आंबेडकर नगर स्थित शहीद मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का भव्य स्वागत किए जाने की जानकारी बालासाहेब मिर्जे ने दी है। वर्तमान समय में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए पूरे महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में मोर्चे निकाले गए। मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए पूरे राज्य में सर्वे कराया गया और रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस द्वारा मराठा आरक्षण पर लिए गए ऐतिहासिक निर्णय से पूरे राज्य के मराठा समाज में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button