Mumbai news:बड़ी संख्या में छात्र प्रदीप शर्मा विधार्थी सेना में हुए शामिल

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुम्बई: वर्तमान समय में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की भी अपनी अनेक समस्याएं हैं। इसी परिदृष्य को ध्यान में रखते हुए,गत शनिवार को अंधेरी ( पूर्व) के मारुती स्कूल मे उमेश उपाध्याय के जन्म दिन पर कई सौ विधार्थी प्रदीप शर्मा विधार्थी सेना मे सामिल हुए। इस दौरान प्रदीप शर्मा द्वारा छात्रों का स्वागत किया गया ओर उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामना दी गई । प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी कल के भारत के भविष्य हैं।
इस पर मौके पर हाईकोर्ट के वकील संदीप शुक्ला ,अजय तिवारी ,इंद्रसेन उपाध्याय प्रमोद पांडे, पुष्पा तिवारी विशाल लादे ,गिरीश रावत सैंडी रावत ,संदीप चौबे विक्की सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।



