श्री राम कथा के लिए निकली भव्य शोभायात्रा।  जय श्री राम एवं हर हर महादेव के नारो से गुज उठा सारा नगर। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया। बरहज नगर पालिका क्षेत्र के नंदना वार्ड पश्चिम में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान से श्री राम कथा को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो, विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान से चलकर मुख्य मार्गो से होते हुए सरयू तट तक शोभायात्रा पहुंची वहां पहुंचकर लोगों ने मां सरयू की भव्य आरती की पुनः वापस , श्री राम कथा स्थल पर पहुंचकर लोगों ने प्रभु श्री राम की आरती उतारी। शोभायात्रा में विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान के संचालक अरविंद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य गोपाल सोनकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल ,नगर के संभ्रांत नागरिक गण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शोभा यात्रा में भाग लिया पूरे नगर में जय श्री राम के उद्घोष से नगर गूंज उठा। हर हर महादेव जय श्री राम किनारो के बीच हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं सहित अन्य श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button