आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं न्यूज़ भारत 24 का संयुक्त पत्रकार गोष्टी संपन्न
पचोरा/महाराष्ट्र:आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं न्यूज़ भारत 24 के संयुक्त तत्वाधान में एक पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया यह आयोजन जलगांव जिले के अंतर्गत पचोरा में न्यूज़ भारत 24 के महाराष्ट्र प्रमुख एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र बालासाहेब पाटिल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जलगांव जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला संपर्क प्रमुख सुरेश पाटिल द्वारा किया गया lइस कार्यक्रम में दर्जनों पत्रकारों ने न्यूज़ भारत 24 के साथ-साथ आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता भी ग्रहण की। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता एवं न्यूज़ भारत 24 महाराष्ट्र के अध्यक्ष बालासाहेब पाटिल ने बताया की कुछ लोगों का न्यूज़ भारत 24 का कार्ड भी वितरित किया गया है। सभी पत्रकारों ने इस मौके पर अपने-अपने परिचय के साथ पत्रकारिता क्षेत्र में अपने किए गए कार्यों का उल्लेख किया। प्रदेश प्रवक्ता एवं न्यूज़ भारत 24 महाराष्ट्र के अध्यक्ष बालासाहेब पाटिल ने दूरभाष पर न्यूज़ भारत 24 के राष्ट्रीय संरक्षक एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा से सभी पत्रकारों से बातचीत भी कराई। पत्रकारों के निमंत्रण पर अजय कुमार मिश्रा ने जलगांव में जल्द ही एक पत्रकार सम्मेलन करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर बालासाहेब पाटिल के साथ डॉक्टर सोम प्रकाश देवरे, जिला प्रमुख सुरेश पाटिल, पाचोरा तालुका अध्यक्ष दिगंबर बडगुजर,भड़गांव तालुका अध्यक्ष देवी दास सोनावने, अलीम शेख, श्रीमती पुष्पा पाटिल सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।