सुल्तानपुर:छात्रवृति के लिए कल्याण अधिकारी ने दिया अदेश

रेपोर्ट:विपीन तिवारी
सुलतानपुर-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 एवं दशमोत्तर) के संदेहास्पद डाटा को स्टेट एन0आई0सी0 द्वारा उनके लाॅगिन पर एवं कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सुलतानपुर द्वारा समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं के ई-मेल के माध्यम से से प्रेषित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि संदेहस्पद डाटा का साक्ष्य सहित स्पष्ट रूप से पात्र/अपात्र अंकित करते हुए दिनांक 05.03.2024 को सायं 05 बजे तक कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सुलतानपुर को उपलब्ध करायें, जिससे नियमानुसार उक्त डाटा पर कार्यवाही समयान्तर्गत किया जा सके।



