Mumbai news:कुर्ला में भव्य हल्दी कुमकुम समारोह का आयोजन

रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई- कुर्ला के बी एस ग्राउंड में ताराबाई बडगुजर महिला बचत गट की ओर से भव्य हल्दी कुमकुम समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। हल्दी कुमकुम समारोह में महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद पूनम ताई महाजन ने कहा कि नारी शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है। कंप्यूटर और आई.टी.के इस दौर में महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। पूनम महाजन ने महिलाओं को हल्दी कुमकुम की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा उत्तर मध्य मुंबई जिला उपाध्यक्ष एवं कालीना विधानसभा प्रभारी अजय बडगूजर ने कहा कि आज नारी शक्ति का दौर है। किसी भी परिवार के विकास में उस परिवार की महिलाओं का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। बडगूजर ने सांसद पूनम ताई महाजन के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरे भारत में उनके जैसा कोई भी सांसद नहीं है। पूनम ताई ने अपने संसदीय क्षेत्र में दो सौ से ज्यादा मंदिरों का निर्माण कराकर एक इतिहास रचा है। इसके अलावा अयोध्या के लिए पहली आस्था ट्रेन पूनम ताई के संसदीय क्षेत्र से ही गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button