भदोही:खादी उत्सव जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

खादी एक वस्त्र ही नहीं अपितु विचार धारा है- जिलाधिकारी

अशरफ संजरी की रिपोर्ट

भदोही। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विभूति नारायण राजकीय इण्टर कालेज ग्राउण्ड ज्ञानपुर में आयोजित खादी उत्सव 2023-24 ‘‘जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी’’ (5 से 14 मार्च तक) जिलाधिकारी विशाल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा चरखे पर सूत कातकर व प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालों के उत्पादों का अवलोकन व महत्व पर चर्चा किया गया । अतिथियों द्वारा 05 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल लगभग एक करोड़ रुपए का डेमो चेक वितरण किया गया। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि खादी एक वस्त्र ही नहीं अपितु विचार धारा है। आज शासन-प्रशासन खादी बोर्ड के विभिन्न योजनाओं में युवाओं व महिलाओं को आच्छादित कर उन्हें रोजगार हेतु अनुदान प्रदान कर रहा है। खादी मेला में प्रदेश व देश के विभिन्न हस्तनिर्मित उद्योगों को एक मंच मिल रहा है जहां पर ग्राहक अपनी मनपसंद की चीजों को खरीद कर अपने स्थानीय भाइयों की आजीविका को गति प्रदान करते हैं । जिलाधिकारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर महत्त्व देते हुए बताया कि खादी बोर्ड के विभिन्न योजनाओं द्वारा युवाओं को रोजगार देने पर बल दिया गया । उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि खादी मेले में आकर अपनी आवश्यकता व पसंद की चीजों को खरीदे और अपने स्थानीय भाई बहनों के हाथों को मजबूत करें ।उन्होंने कहा कि हर हुनरमंद हाथों को काम मिले इस दिशा में खादी बोर्ड सक्रिय है। उन्होंने बताया कि आयोजित वृहद प्रदर्शनी में लगे 60 स्टालों पर खादी उत्पाद सूती खादी, ऊनी खादी, पॉली खादी, लेडीज व जेन्ट्स रेडीमेड वस्त्र, जैकेट एवं खादी कम्बल साल, हर्बल प्रोडक्ट, अचार, मुरब्बा, नमकीन, अगरबत्ती, शहद, साबुन, कश्मीरी ड्राय फ्रुट्स य मखाना इत्यादि उत्पादो की बिक्री हेतु स्टॉल लगायी गयी है।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्याम जी, पी0डी0 आदित्य कुुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह, जीएमजीआईसी आशुतोष सहाय पाठक, प्रबन्धक ग्रामोद्योग मीरजापुर के0के0यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सोनभद्र किरन श्रीवास्तव, प्रबन्धक कम्बल कारखाना गोपीगंज मो0 शलीम इस्लाम, जेष्ठ लेखा परीक्षक राकेश मोहन गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह, गिरजा प्रसाद, पवन कुमार, मीडिया बंधुओं सहित जनता जनार्दन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button