आजमगढ़:पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन गुप्ता का आजमगढ़ जनपद में लोगों ने किया जोरदार स्वागत लगाएं नारे

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट -: राजेश गुप्ता

जनपद आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की लालगंज इकाई में नवनियुक्ति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन गुप्ता का मंगलवार को लोगों ने उनके आवास से लेकर पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भाष्कर निषाद, मोहन वर्मा, गोरखपुर छेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, ब्लाकप्रमुख बलवंत यादव समेत अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इसके पूर्व नवनियुक्ति ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष का काफिला उनके आवास नेवादा कप्तानगंज से सुबह निकला तो लोगों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। तो कुछ लोगों ने पुष्प गुच्छ दिया तो कुछ लोगों ने स्मृति चिन्ह भेट किया इसी क्रम में नेवादा बाजार, मंदुरी, कंधरापुर भंवरनाथ, करतालपुर बाईपास सहित अन्य दर्जनों जगहों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। और पार्टी के सापेक्ष जिंदाबाद का नारें भी लगाते रहें अपने स्वागत से अभिभूत रतन गुप्ता ने नई जिम्मेदारी मिलने पर अपने पार्टी के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद दिया। गुप्ता ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पिछड़ा इकाई को मजबूत कर गांव गांव जाकर लोगों से मिलकर डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जनता को बताने का काम करेंगे। इसके साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर पार्टी को ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने का काम करेंगे। ताकि लालगंज लोकसभा सीट पर इस बार कमल खिले और मोदी जी प्रचंड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस दौरान लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि रतन गुप्ता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इससे पहले भी पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। अब जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनका प्रभाव वैश्य समाज के साथ ही पिछड़े वर्ग सहित अन्य वर्गो में है। इनकी स्वच्छ छवि और मेहनतकश कार्यकर्ता होने के चलते पार्टी ने इनको यह जिम्मेदारी सौंपी है। निश्चित रूप से आने वाले लोक सभा चुनाव में लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शैलेन्द्र यादव, चन्द्रेश गुप्ता, शैलेश प्रजापति, उमेश विश्वकर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि श्रवण निषाद, रिंकू राजभर, सुनील गुप्ता, पूर्व चेयरमैन, मनोज गुप्ता, गिरीश चन्द्र गुप्ता, अंजनी गुप्ता, मनोज यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button