उ.प्र.भाजपा नेता सी.पी.चौधरी का मुंबई में सम्मान

मुंबई- उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ नगर-बस्ती निवासी,
सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव,पुर्व लोकसभा प्रभारी,पुर्व विधान सभा प्रत्याशी सी.पी.चौधरी के मुंबई आगमन पर युवा ब्रिगेड एसोसिएशन एवम महानगरी मित्र मंडल द्वारा केशव पाड़ा पी.के.रोड मुलुंड प.पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल एवम डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवाब्रिगेड एसोसिएशन) द्वारा शाल पुष्प गुच्छ एवम स्मृति चिन्ह प्रदान कर सत्कार किया गया।
इस अवसर पर समाज सेवी बीरेन्द्र पाठक,सुरेंद्र मिश्र,राकेश मिश्र,योगेन्द्र श्रीवास्तव,बृजेश सिंह,डॉ.आर.एम.
पाल,मोहित सिंह,दीनानाथ यादव,
शरीफ खान,राजेश सिंह,मुन्ना यादव,
मनोज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
इस अवसर पर बोलते हुए सी.पी.
चौधरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज एवम सरदार पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज की पुणे में स्थापना के लिए वे गुजरात,
छत्तीसगढ,महाराष्ट्र,प.उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं और समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर सुझाव सहयोग प्राप्त कर रहे हैं।ताकि समाज के आने वाली पीढ़ी के लिये शिक्षा सुगम हो सके।



