आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के PRO निरीक्षक मंजय सिंह को मिली पदोन्नति, निरीक्षक से (CO) पुलिस उपाधीक्षक पद पर मिली पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक व एसपी सिटी ने दी बधाई

रिपोर्ट: राहुल पांडे

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के PRO निरीक्षक मंजय सिंह को मिली पदोन्नति, निरीक्षक से (CO) पुलिस उपाधीक्षक पद पर मिली पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक व एसपी सिटी ने दी बधाई,उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में प्रदेश भर में 117 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पदों पर प्रोन्नत किया गया है।इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ मे वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के PRO के पद पर नियुक्त निरीक्षक मंजय सिह को निरीक्षक से (CO) पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुआ।निरीक्षक मंजय सिंह को बुधवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल द्वारा पुलिस उपाधीक्षक का बैच लगाकर नवीन कार्यक्षेत्र के लिए बधाई दी गई।बताते चले की पुलिस उपाधीक्षक (CO) मंजय सिंह वर्ष 1996 में उपनिरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा वर्ष 2015 में निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली। इसके दौरान यह वर्ष 2016 में जनपद आजमगढ़ के गम्भीरपुर, अहरौला, जीयनपुर, दीदारगंज, मुबारकपुर, देवगांव थानों के प्रभारी के रूप में नियुक्त रह चुके है।
पुन: वर्ष 2019 में जनपद आजमगढ़ में नियुक्ति के दौरान थानाप्रभारी देवगांव, प्रभारी मीडिया सेल में नियुक्त रह चुके है तथा वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के पीआरओ के रूप में कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button