आजमगढ़ में ग्राम प्रधान की पेड़ से लटकी मिली लाश,ग्रामीणों ने हत्या का लगाया आरोप

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ के इस गांव में दहशत से भरी खबर आई है। यहां पर पेड़ से लटका हुआ ग्राम प्रधान का शव मिला, आक्रोशित परिजन और गांव वालों ने शव को नीचे नहीं उतरा, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी,जानकारी के अनुसार जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहरकीशुनपुर गांव के प्रधान का पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ शव बरामद किया गया, घटनास्थल घर से ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को पेड़ से उतरने से उतर कर दिया। ग्राम प्रधान बलराम निषाद 50 वर्ष गुरुवार की सुबह घर के करीब ढाई किलोमीटर दूरी झझव बाबा के स्थित पर महुआ के पेड़ पर दुपट्टा के सहारे लटका हुआ शव मिला घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई प्रधान घर से शाम शाम को घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे, शव देखने के बाद थोड़ी देर बाद मौके पर भारी भीड़ पहुंच गई सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को नीचे उतरने से इनकार कर दिया।लोगों का कहना था कि शव का पर पेड़ से मात्र चार से पांच इंच ऊपर पर है। जिससे साफ है कि प्रधान की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। आपको बता दें पिछले 4 वर्षों में इसी प्रकार से गांव में पांच हत्या हो चुकी है। लेकिन पुलिस पर्दा फास नहीं कर सकी हमेशा लीपा पोती की जाती है,ग्रामीण ने एसपी को मौके पर बुलाए जाने को लेकर अड़गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button