आजमगढ़:ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कालेज फुलेश का राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का छठवां दिवस

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: शिवम सिंह

मार्टीनगंज-आजमगढ़:मार्टिनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठें दिन प्रातः वंदन के पश्चात स्वयंम सेवकों सेविकाओं ने पर्यावरण को स्वच्छ बनानें तथा मतदान जागरूकता के संदर्भ में रैली निकाली जो कि महाविद्यालय से फुलेश ग्राम से होते हुए जैगहां तक पहुंची। फुलेश ग्राम स्थित आम्बेडकर प्रतिमा तथा हनुमान मंदिर परिसर की साफ-सफाई 1एवम 2के स्वयंम ने की दोपहर में इकाई 3की स्वयंम सेविकाओं के द्वारा बनाए गए प्रसाद का वितरण हुआ। बौद्धिक चर्चा के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छ ता पर ब्याख्यान हुआ। डा0वैभव राज मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा की। कार्य क्रम में वरिष्ठ कार्य क्रम अधिकारी डा0कमाल अख्तर, संतोष गुप्ता, डा0सतीस कुमार त्रिपाठी, डा0रजनीश कांत उपाध्याय, डा0रुपेन्ह सिंह उपस्थित रहे। कार्य क्रम का संचालन अंशिका मिश्रा ने किया। इस अवसर पर राधा, दीपशिखा, आलिया, संध्या ने कार्य क्रम प्रस्तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button