Mumbai news:विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार और पूर्व मंत्री नसीम खान ने क्रांति नगर संदेश नगर दौरा किया फ्लैट आवंटन घोटाले की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मुंबई :- आज विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार और पूर्व मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आरिफ (नसीम) खान ने विमान प्राधिकरण की जगह पर रहानेवाले बैलबाजार स्थित क्रांति नगर और संदेश नगर विभाग का निरीक्षण दौरा किया.
बता दें कि दो दिन पहले फ्लैट आवंटन घोटाले के बाद विजय वडेट्टीवार और नसीम खान ने इस विभाग का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं. स्थानीय नागरिकों ने वडेट्टीवार और नसीम खान से शिकायत की कि, विमान प्राधिकरण की जगह पर रहानेवाले क्रांति नगर और संदेश नगर के 50% ज्यादा लोगो को अपात्र घोषित कर दिया गया और फर्जी लोगों को घर आवंटित कर दिए गए।लोगों से बात करते हुए विजय वडेट्टीवार और नसीम खान ने सरकार से मांग की है कि फ्लैट आवंटन घोटाले की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराई जाए और फ्लैट घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और साथ ही घर के बदले घर देकर 100% लोगो का पुनरवास किया जाए.इस निरीक्षण दौरे में क्रांति नगर और संदेश नगर के हजारों की संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कई नेता मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button