भदोही:पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी ने किया त्वरित निस्तारण

दूरभाष पर बात करके डीएम ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए आदेश

रिपोर्ट: असरफ संजरी

भदोही। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की समस्याओं का एक-एक करके फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर समयबद्ध व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये । उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल ससमय व संतुष्टिपूर्ण होना चाहिए। जनता दर्शन में फरियादियों द्वारा आई हुई शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता करते हुए अवगत कराया की निस्तारण में विलंब करना ठीक नहीं है, उन्होंने निर्देश दिया दिया कि शिकायतों से संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही /शिथिलता क्षमा योग्य नहीं होगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button