प्रयागराज:कॉलेज में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को संस्था के प्रधानाचार्य व अधीक्षक वसीम अहमद ने दी बधाइयां

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: रोशन लाल

राजकीय युनानी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय प्रयागराज में बी यू एम एस स्नातक पाठ्यक्रम में अध्यनरत शैक्षिक सत्र 2018 का रिजल्ट आने के बाद कॉलेज में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बधाइयां देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना किया है।राजकीय युनानी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय प्रयागराज में बी यू एम एस स्नातक पाठ्यक्रम में अध्यनरत शैक्षणिक सत्र 2018 बैच के छात्रों का अंतिम वर्ष का परीक्षा फल प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा घोषित किया गया। परीक्षा फल घोषित होने से छात्र छात्राओं में हर्ष का माहौल बना हुआ है। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में दरख्शा अंजुम ने 69% अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थानऔर सुमैया जावेद ने 67% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा मरियम रफीक ने 66.5% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिससे सस्था के प्रधानाचार्य डॉक्टर वसीम अहमद ने पास होने वाले छात्र -छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। और उन्होंने उपरोक्त छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ाने के लिए भगवान से विनती भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button