Gazipur news:मेला देख रहे मासूम की बाइक सवार के धक्के से हुई दर्दनाक मौत: गांव में मातम का माहौल, इकलौते बेटे की मौत से गमगीन हुआ परिवार

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे
दुल्लहपुर/गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित महादेव शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर भव्य मेले का आयोजन होता है आज लगभग 1:30 बजे गांव का ही मेला देखने आए 7 वर्षी मासूम शिव पासवान पुत्र विनोद पासवान की बाइक सवार के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल लोगों ने निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मालूम हो कि आज दोपहर 1:30 बजे जलालाबाद से मरदह की तरफ एक बाइक पर दो सवार युवक तेज रफ्तार में जा रहे थे तभी मासूम चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दोनों बाइक सवार को भीड़ ने पकड़ लिया लेकिन तत्काल मेले में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने दोनों बाइक सवार को हिरासत में लेकर थाने चले आए वहीं घायल मासूम का अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जलालाबाद गांव निवासी मृतक शिव पुत्र विनोद पासवान की मौत से पूरा परिवार गमगीन हो गया। मृतक की मां साधना देवी रो-रोकर मूर्छित हो गई। मालूम हो की विनोद पासवान मेहनत मजदूरी करके अपने इकलौते बेटे मृतक शिव पासवान और बड़ी बेटी गौरी की देखभाल करते थे लेकिन 7 वर्षीय बेटे की मौत से पूरा परिवार दुखों के पहाड़ में डूब गया। शादी के बाद विनोद पासवान पर दर्दनाक पहाड़ उस वक्त से टूटकर लगातार गिरती रही। जिसमें विनोद पासवान की पत्नी साधना देवी के चार बच्चों की प्रसव के समय ही मौत हो चुकी है। जिसमें ऑपरेशन के बाद एक बेटा और एक बेटी विनोद पासवान की झोली में मिला था लेकिन आज महाशिवरात्रि के मेले में बाइक सवार के धक्के से हुई मौत से पूरा परिवार टूट गया।तत्काल मौके पर प्रधान पति हरिशंकर चौहान, पूर्व प्रधान संतोष गुप्ता विश्वजीत कुमार, राजू कुमार सहित अन्य समाजसेवी परिवार को ढाढस बंधाया,थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया। वहीं मासूम के शव को पीएम के लिए भेजी जा रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button