मुंबई:ग्यारह महिलाओं को क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले आदर्श माता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

महिला दिवस के अवसर पर अभ्युदय विद्यालय में समारोह आयोजित किया गया

 

रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई: घाटकोपर ( प) के पारसीवाड़ी स्थित अभ्युदय ज्ञानवर्धिनी संस्था एवं अभ्युदय विद्यालय के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय प्रांगण में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले आदर्श माता पुरस्कार 2024 एवं मातृ पादपूजन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर पर मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष कॉलेज की प्रोफेसर स्वप्नाली पाटकर मौजूद थीं। इस वर्ष इस पुरस्कार समारोह का 10वां वर्ष है। उक्त पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष आरजी हुले की संकल्पना पर दिया जा रहा है। कठिन परिस्थितियों में भी अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने वाली 11 महिला अभिभावकों को निदेशक अलका हुले द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आरजी हुले द्वारा स्वस्फूर्त आयोजित उखाने प्रतियोगिता में कई महिला अभिभावकों ने भाग लिया।विजेता अभिभावक गाडेकर ताई , बेडके ताई और वेली ताई को अलका हूले द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बाद में सभी विद्यार्थियों ने अपनी मां का वंदन करते हुए उनके चरण की पूजा की। इन सभी गतिविधियों को निदेशक अलका हुले द्वारा प्रायोजित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button