आजमगढ़:लापरवाही पूर्वक बस चालक ने ली एक युवक की जान,दूसरे की हालत गम्भीर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरगपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम लगभग 3:00 बजे की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इस संबंध में मृतक के पिता ने गंभीरपुर थाने में बस चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के लेकर गंभीरपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।देवगांव कोतवाली क्षेत्र के वैराडीह गाँव निवासी फौजदार पुत्र स्वर्गीय बाबूराम ने लिखा है कि मेरा लड़का साहिल अपने ननिहाल अमिलिया, थाना गंभीरपुर गया हुआ था ।वह शुक्रवार की शाम लगभग 3: बजे अपने मामा के लड़के सुमित 16 वर्ष पुत्र मोहनलाल ग्राम अमिलिया थाना ग़म्भीरपुर के साथ आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर अमानगंज मोड़ पर बस का इंतजार कर रहा था कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही बस ने लापरवाही पूर्वक तेजगति से दोनों को टक्कर मार दी ,जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना मिलने पर हम लोग सीएससी लालगंज ले गए जहां पर चिकित्सक ने साहिल पुत्र फौजदार को मृतक घोषित कर दिया तथा सुमित को ट्रामा सेंटर बच्चों के लिए रेफर कर दिया । जहां पर इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button