PM Modi Azamgarh visit: कल आजमगढ़ में पहुंचेंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटा प्रशासन,एयरपोर्ट के दोनों तरफ बनाए जा रहे हैं दर्जन भर हेलीपैड

आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में दर्जन भर से अधिक हेलीकॉप्टर के भी आने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने हवाई अड्डा के दोनों तरफ मिलाकर कुल दर्जन भर हेलीपैड बनाया है। प्रधानमंत्री का वायुयान एयरपोर्ट पर ही उतरेगा लेकिन उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से आने वाले नेताओं मंत्रियों वीवीआई आदि के लिए दर्जन भर हेलीपैड बनाए गए हैं।



