भदोही:न्यायाधीश साकेत बिहारी ‘दीपक’ ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ

रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही-ज्ञानपुर के तत्वाधान में एवं जनपद न्यायाधीश साकेत बिहारी ‘दीपक’ के कुशल मार्गदर्शन में जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा दिनांक 09.03.2024 दिन शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर सरपतहाँ ज्ञानपुर के सभागार कक्ष में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत के अवसर पर कहा गया कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है जिसके माध्यम से मामले त्वरित गति से निस्तारित हो जाते हैं इसमें किसी प्रकार की ना तो हार होती है ना तो जीत। सक्सेसन के मामले में कुल रू०- 4984654.94 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किये गये तथा बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में कुल रूपये 38560000 वसूले गये। एन०आई० एक्ट के मामलों में कुल रूपये 2333551 समझौता धनराशि तय की गयी।
निस्तारित मामलों में श्री साकेत बिहारी दीपक, जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा कुल 02 मामले, श्री रत्नेश मणि त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा कुल 22 वैवाहिक मामले व श्री प्रकाश नाथ श्रीवास्तव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भदोही के द्वारा कुल 13 मामले, पवन कुमार तिवारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा कुल 01 मामला,शैलोज चन्द्रा अपर जिला जज प्रथम द्वारा कुल 01 मामला, असद अहमद हाशमी अपर जिला जज / विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अधिनियम द्वारा कुल 01 मामला, श्रीमती सबीहा खातून मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 6123 मामले, श्री आरिफ अहमद अंसारी सिविल जज सी० डि० द्वारा कुल 08 मामले, श्रीमती हरकिरन कौर अपर मुख्य न्यायिक मजि० द्वारा कुल 1307 मामले, साधना गिरी अपर सिविल जज सी०डि० प्रथम द्वारा कुल 1047 मामले, सुश्री वर्णिका शुक्ला अपर सिविल जज सी०डि० द्वितीय द्वारा कुल 1015 मामले, तरूणिमा पाण्डेय अपर सिविल जज सी०डि० तृतीय द्वारा कुल 1012 मामले, अविनाश रंजन अपर सिविल जज सी०डि० त्वरित न्यायालय द्वारा कुल 1051 मामले, शहनवाज मोहम्मद सिद्दीकी सिविल जज जू०डि० द्वारा कुल 11 मामले जिनमें 01 मुकदमा 24 वर्ष व 01 मुकदमा 25 वर्ष पुराना है। सुश्री शिंजनी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा कुल 1430 मामले, श्रीमती कमलेश कुमारी अपर सिविल जज जू०डि० प्रथम द्वारा कुल 1050 मामले, श्री विजय चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा कुल 2100 मामले, श्री अरिजीत सिंह सिविल जज जू०डि० द्वितीय द्वारा कुल 1020 मामले निस्तारित किये गये। लोक अदालत में अपर जिला जज / त्वरित न्यायालय प्रथम श्री सुबोध सिंह एवं अपर जिला जज / पॉक्सो प्रथम श्रीमती मधु डोगरा, अपर जिला जज / त्वरित न्यायालय द्वितीय लोकेश कुमार मिश्रा द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। बैंक प्रिलिटिगेशन के कुल 682 मामले निस्तारित किये गये तथा प्रशासनिक / राजस्व के कुल 38825 मामलों को निस्तारित किया गया व रू0 6,13,514.00 अर्थदण्ड वसूले गये। पीठ के अध्यक्ष श्री असद अहमद हाशमी अपर जिला जज / विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अधिनियम व सदस्य सुश्री निवेदिता अस्थाना अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोहीं नियुक्त किये गये। उक्त पीठों द्वारा बैंक के 682 मामले प्रीलिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किये गये जिसमें रू0 3,85,60,000 समझौता धनराशि तय की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही के कर्मचारीगण महेन्द्र कुमार लिपिक, रविप्रकाश भारतीया सहायक लिपिक, राजेश कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर व श्री जयहिन्द शुक्ला द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।



