Mumbai news:वरिष्ठ पत्रकार विरेन्द्र शर्मा के पिता का निधन,पत्रकारिता व राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
मुंबई: पब्लिक पुलिस मिडिया न्यूज के प्रधान संपादक ,वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय स्वराज्य पार्टी के मुखिया विरेंद्र शर्मा के पिता स्व. रामलाल शर्मा का दिनांक 5 मार्च 2024 को उनके पैतृक निवास जनपद जौनपुर के ग्राम मनिहागोविंदपुर में तड़के निधन हो गया था वो करीब 80 वर्ष के थे और वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता क्षेत्र व राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहा है। स्व. रामलाल शर्मा का उपचार जौनपुर के अस्पताल से चल रहा था। मंगलवार को ही उनका अंतिम संस्कार जौनपुर के पचहटिया स्थित रामघाट स्मशान भूमी पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र रविन्द्र शर्मा ने दी उनका शुद्धक दिनांक 14 मार्च 2024 गुरुवार व तेरहवी दिनांक 17 मार्च 2024 दिन रविवार को सुनिश्चित किया गया है मृतक रामलाल शर्मा के चारपुत्र एक पुत्री पोता पोती समेत पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


