बरेली: 600 ग्राम अफीम बरामद, एक गिरफ्तार

रिपोर्ट:अनुज कुमार तोमर
बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा जघन्य अपराधों/एनडीपीएस एक्ट आदि में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना बहेडी, बरेली के नेतृत्व में थाना बहेड़ी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.03.2024 को समय करीब 22.40 बजे आमडंडा अन्तर्राज्यीय बार्डर से जावेद पुत्र अब्दुल कय्यूम नि0 मौ0 शेखुपुर ताज मस्जिद के पास कस्बा व थाना बहेडी जिला बरेली को 600 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना बहेड़ी पर दि0 09/03/2024 को मु0अ0सं0 152/2024 धारा 8/18 NDPS Act बनाम जावेद पुत्र अब्दुल कय्यूम नि0 मौ0 शेखुपुर ताज मस्जिद के पास कस्बा व थाना बहेडी जिला बरेली के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा गया है
1. जावेद पुत्र अब्दुल कय्यूम नि0 मौ0 शेखुपुर ताज मस्जिद के पास कस्बा व थाना बहेडी जिला बरेली
अभि0 ने पूछताछ पर बताया कि मै काफी समय से अफीम का काम करता हूं मै पिछले साल पुलभट्टा थाना से जेल गया था। लगभग 05 महीने हल्द्वानी जेल मे रहने के बाद कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया हूं। मै बागेश्वर की तरफ से प्योर अफीम लाता हूं और उसमे कुछ कट मिलाकर थोडी थोड़ी मात्रा मे सड़क किनारे होटल ढाबो पर ट्रक ड्राईवरो को बेच देता हूं ।इससे मुझे काफी फायदा होता है।



