भदोही:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: एक साथ गूंजे मंत्र और आयतें, एक-दूजे के हुए 79 जोड़े
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल79 जोड़ों का हुआ पाणिग्रहण संस्कार/शुभ विवाह
सीडीओ व अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर वर-वधू दिया गया आर्शीवचन व उपहार
रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही। शासन के अति महत्वांकाक्षी योजना के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डो व सभी नगरीय निकायों को सम्मिलित करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 79 जोड़ों की शादी सम्पन्न कराई गयी।
शादी समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की देख-रेख व उपस्थिति में विकास खण्ड भदोही में अनुसूचित जाति के 03 जोडों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्पन्न कराई। विकासखंड औराई में अनुसूचित जाति के 13 पिछड़ा वर्ग के 04 कुल 17, विकासखंड ज्ञानपुर मे अनुसूचित जाति 11 पिछड़ा वर्ग 03 कुल 14, विकासखंड सुरियावां अनुसूचित जाति 06 पिछड़ा वर्ग 02 कुल 08, विकासखंड डीघ में अनुसूचित जाति 14 पिछड़ा वर्ग 06, सामान्य 01, अल्पसंख्यक 02 कुल 23, विकासखंड अभोली में अनुसूचित जाति के 05 पिछड़ा वर्ग के 05 कुल 10 , नगर पालिका परिषद भदोही में अनुसूचित जाति के 01 व अल्पसंख्यक 01, नगर पंचायत खमरिया में अनुसूचित जाति के 02 जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लाभार्थियों की वर्गवार जनपद में कुल 79 नव दाम्पत्य जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के इस पुनीत और पावन बेला पर आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्धि करने की कामना किया गया।विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के इस जनकल्याणकारी योजना द्वारा गरीबों व वंचितो का विवाह होकर दांपत्य के पवित्र रिश्ते से बचते हैं। सामूहिक विवाह से सामाजिक समरसता के साथ दिखावे व फिजूल खर्ची पर बचत सहित दहेज प्रथा भी समाप्त होती है। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बधते है। इससे सर्वधर्म समाज और सामासिक संस्कृति पर बल मिलता है। उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामना दिया। जनपदीय नोडल अधिकारी व ब्लॉक प्रमुख, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित होकर कुल 79 नवदम्पति जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े शादी पर रू0 51000/- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 35000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री-कुकर, गैस चुल्हा, डीनरसेट स्टील, मच्छरदानी, टार्च, बक्सा, मोबाईल सेट, बिछिया पायल, पंखा एवं कपड़े में रू0 10000/- मा़त्र का सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 6000/- मात्र निर्धारित किया गया है।