आजमगढ़:दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़:दीदारगंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि अभियुक्त 1. दिपक 2. नितेश उर्फ बादशाह 3. रितेश उर्फ बीरबल पुत्र त्रिवेणी उर्फ सुरेन्द्र 4. ज्ञानचन्द पुत्र विरेन्द्र समस्त निवासी मीर अहमदपुर शहजादा थाना दीदारगंज आजमगढ ने वादिनी के साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर मारा-पीटा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/2024 धारा 323, 376, 377, 504 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। सोमवार को उ0नि0 अवधेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक पुत्र त्रिवेणी उर्फ सुरेन्द्र ग्राम मीरअहमदपुर शहजादा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को पल्थी बाजार से गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।