आजमगढ़ में शादी का घर बना अखाड़ा,डीजे को लेकर बाराती और घराती में जमकर हुई मारपीट,मुकदमा दर्ज

डीजे पर डांस को लेकर घराती बराती मे भीड़े , बाराती पक्ष के 3 घायल, मुकदमा दर्ज

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा में डीजे पर नाचने के विवाद में सोमवार की रात्रि लगभग 9 बजे बारातियों एवं घरातियो में मार हो गई जिसमें बाराती पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।सभी घायलों को गंभीरपुर पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाई।जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव निवासी रामचंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय मुखराम यादव गंभीरपुर थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया की सोमवार को मेरी भतीजी की शादी थी और बारात तमौली बेलइसा से आई थी द्वार पूजा से पूर्व बाराती पक्ष के लोग बरात के साथ डीजे पर नाचते हुए जा रहे थे इस बीच गांव निवासी रामचंद्र पुत्र रामजतन चौहान, शुभम चौहान पुत्र सूर्यभान, अभिषेक पुत्र रामचंद्र चौहान, अविनाश चौहान पुत्र रामचंद्र चौहान, जीतन पुत्र त्रिभुवन, धीरज पुत्र आल्हा, दीपक पुत्र रामअचल जबरदस्ती डीजे पर नाचने लगे बारातियों व हम लोग जब मना करने लगे तो यह लोग लाठी डंडा से बारातियों को मारने पीटने लगे जिसमें अंकित यादव पुत्र गोरखनाथ यादव, बिट्टू यादव पुत्र फागु यादव, अन्नू यादव पुत्र शोभा यादव निवासी तमौली थाना रानी की सराय घायल हो गए और मारने वाले लोग जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और मौके पर शांति व्यवस्था बनाई। गंभीरपुर थाना अध्यक्ष बसंत लाल ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button