आजमगढ़:ब्लॉक सभागार में 19 पैरामीटर पूर्ण कर चुके स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित
ऑपरेशन कायाकल्प के लिए की गई बैठक आहूत

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार मेंआज मंगलवार को पूरे ब्लॉक के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष की सामूहिक बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र उर्फ पिंटू, सीडीपीओ उमेश चंद पांडेय, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर संतृप्त हो चुके विद्यालयों के ग्राम प्रधान एवं निपुण हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया गया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने बताया ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष समन्यक बनाकर शैक्षिक गुणवत्ता एवं कार्य पूरा करें। ग्राम प्रधान ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पूर्ण कर अपने गांव के विद्यालय को संतृप कर सकते हैं। बहुत से विद्यालय के कार्य पूरे हो चुके हैं कुछ ही कार्य अधूरा है उनको भी पूर्ण करने का आग्रह किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि हर विद्यालय को संतृप्त करने का कार्य चल रहा है अधिक जगहों पर 19 पैरामीटर पूर्ण हो चुके हैं, जहां भी कार्य अधूरा है उनको भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।
विकास खंड अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि मैं सभी ग्राम प्रधान से आशा करता हूं कि आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर जल्द पूरा कर लेंगे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया डीबीटी के माध्यम अभिभावकों के खाते में1200 रुपए भेजे गए हैं। बच्चों के लिए ड्रेस, जूता, मौजा, बैग, स्वेटर, स्टेशनरी सामान लेने का आग्रह किया। इस दौरान अभिभावकों से विद्यालय में अधिक से अधिक नाम लिखाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह, एआरपी कमल नयन यादव, विमल प्रकाश, अनिल मिश्र, कुसुम पांडेय, पंकज सिंह, अवधेश यादव, अरविंद कुमार, राजेंद्र मौर्य, होमा परवीन, नीतू भारती प्रियंका, पंकज कुमार, राजमणि शर्मा, सतीश सिंह, ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, दीपक यादव, भृगुनाथ, चंद्रशिला मौर्य, लीलावती, वहाब खान दिनेश, सुनील कुमार, नीरज यादव, प्रदीप प्रजापति, विजय आदि लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरिकेश मिश्र ने किया।




