भदोही:भाजपा जिला अध्यक्षता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर दिव्यांग प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही: भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर दिव्यांग प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न संपन्न हुई दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रत्नेश्वर त्रिपाठी उपस्थित रहे बैठक में मुख्य अतीथ काशी क्षेत्र से दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक मदन मोहन वर्मा ने अपने विचार को व्यक्त किया और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पहले इनका नाम विकलांग रखा गया था उसके बाद हैंडीक्राफ्ट लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह दोनों नाम हटाकर इन्हें दिव्यांग शब्द से संबोधन किया और उनका सम्मान किया ठीक इसी तरह हमारे देश के ये दिव्यांग जनों अभिन्य अन्ग है इनका सम्मान करना हमारा फर्ज है इन्हें हर क्षेत्र में मौका मिलना चाहिए और उनके मनोबल को बढ़ाना चाहिए इनकी विचारधारा अच्छी होने के साथ-साथ ये प्रयत्नशील होते हैं इनके कार्य करने की जो शक्ति है ऊर्जा है वो सराहनी है मुख्य अतिथि मदन मोहन वर्मा ने कहा देश में 8 करोड़ से ज्यादा दिव्यांग है और उत्तर प्रदेश में डेढ़ से 2 करोड़ के बीच में है लेकिन सरकार उनकी मजबूती से चिंता करती है संविधान अनुच्छेद 21 के तहत शिक्षा को मौलिक अधिकार माना गया है विकलांग अधिनियम 1995 के अनुच्छेद 26 में विकलांग बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है 2021 के मुताबिक 51% विकलांग व्यक्ति निरीक्षर है जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा दिव्यांग जनों के कल्याण संचालित कार्यक्रम शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम समर्थ सहायक यंत्र क्रय हेतु अनुदान योजना के अंदर लाभ देना दिव्यांग छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के अंदर लाभ देना दिव्यांग जनहित शिविरों सेमिनारों का आयोजन करना दिव्यांग युवक युवती विवाह प्रोत्साहन में अनुदान देना ऐसे तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही है जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकलांगों को दिव्यांग नाम देकर उनका सम्मान बढ़ाया है,
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 18 वर्ष से 65 वर्ष तक आयु लाभ देने का समायोजन किया गया है जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने दिव्यांगजनों का सम्मान किया और उन्हें अंग वस्त्रम देकर उनका प्रोत्साहन किया विधायक औराई दीनानाथ भास्कर में मुख्य अतिथि का आभार जताया और यहां की भीड़ देखकर विधायक औराई ने कहा निश्चित ही 2024 भदोही से इतिहास रचा जाएगा हमारा निशान कमल का फूल है पार्टी का जो दिशा निर्देशन प्राप्त होगा हम सभी लोग मिलकर यहां से कमल के फूल के बटन दबाकर दिल्ली के तक्थ को मजबूत करने का काम करेंगे
इसी क्रम में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पांडेय, आनंद मिश्रा, वीरू शुक्ला, छत्रपति सिंह, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, मनीषा अम्बस्ट सुषमा मालवी सौरव मालवीय, शिवम आकाश, मृत्युंजय दीपक, तथा उपस्थित समस्त दिव्यांगजन।



