आजमगढ़:दिव्यांश राय बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष,नवनियुक्त भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष को बधाई देने वालो का लगा ताँता
आज़मगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रहे भाजपा सदर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माला और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष का कहना था की नए और पुराने युवा मिलाकर एक मजबूत संगठन बनाने का काम किया है जो आगामी लोकसभा में पार्टी के पक्ष में परचम लहराने का कार्य करेंगे। वही नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी कहना था की अबकी बार 400 पार और आजमगढ़ की दोनो ही लोकसभा सीटों को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के पद पर दिव्यांश राय, संदीप सिंह, बृजेश चौरसिया, विवेक सिंह, शिवम मिश्र, रविचंद यादव, सुशील जयसवाल, गौतम राय और जिला महामंत्री, अंकित यादव, सौरभ सिंह चौहान, रिशु प्रताप मिश्र सोशल मीडिया प्रभारी अनिल यादव और जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक मौर्या और अनुराग सिंह बंटू सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। वही भाजपा युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष दिव्यांश राय ने कहा मेरे ऊपर पार्टी ने जो विश्वास करके मुझे जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो बनाया है, उसके लिए मैं आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल और युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल राय का आभारी हुँ और उन सभी साथियों का भी मैं अपने और युवा मोर्चा आजमगढ़ की तरफ से हृदय से आभारी हुँ।। जिन्होंने हज़ारों की संख्या में पार्टी कार्यालय तक मेरे जुलूस में अपनी भागीदारी निभायी। जिससे मेरे अन्दर एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ, मैं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभारी हुँ।और मैं पूरे मेहनत और लगन के साथ होने वाले लोकसभा चुनाव मे पार्टी के प्रत्याशी के साथ युवाओं की एक लंबी श्रीखला लेकर विजयी बनाने में अपना पूरा योगदान दूँगा, और अपने शानदार प्रधानमंत्री को पुनः एक बार प्रधानमंत्री बनाने में जन जन तक सरकार की हर छोटी बड़ी योजनाओं को जनता को बताने का कार्य करूंगा। बधाई देने वालो में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कॉलेज अभिषेक उपाध्याय उर्फ निक्की,कौशलेंद्र सिंह ग्राम प्रधान,सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया।