भदोही:जनपद के सभी विकास खण्डों में आयोजित हुआ ‘‘ग्राम चौपाल
प्रशासन आपके द्वार’’ की भावना को, ग्राम चौपाल लगाकर किया गया साकार-नवागत जिलाधिकारी

रिपोर्ट: असरफ संजरी
भदोही। जिलाधिकारी विशाल सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व में शुक्रवार को प्रत्येक विकासखंड के दो ग्राम पंचायतों में ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गॉव की समस्याए, गॉव में समाधान) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनसामान्य की शिकायतों व समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। सुरियावां विकास खंड के बदलीपुर व भिमसेनपुर में सहायक आयुक्त सहकारिता व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, विकास खण्ड अभोली के गोकुलपट्टी व नीबी में जिला विकास अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड ज्ञानपुर के रायपुर व सरईराजपूतानी में अउप निदेशक कृषि व जिला खाद्य विपरण अधिकारी, विकास खण्ड डीघ के खेदोपुर व बनकटखास में जिला पिछड़ा कल्याणअधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी, विकास खण्ड भदोही के दुलमदासपुर व लीलधरपुर में उपायुक्त श्रम रोजगार, व भूमि संरक्षण अधिकारी, विकासखंड औराई के कंसापुर व गिर्दबड़ागांव में श्रम परवर्तन अधिकारी व जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि शासन के मंशानुरूप ग्राम चौपाल गॉव की समस्याए गॉव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन समस्त विकास खण्डो के दो-दो ग्राम पंचायतों में सफलतापूर्वक किया गया। ग्राम चौपाल की शुरूआत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में कराये गये कार्याे के निरीक्षण से हुई जिसमें अमृत सरोवर का अवलोकन करते हुए मनरेगा योजना में मजदूरी भुगतान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणों से संवाद करके सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराये जाने वाले कार्य, ग्राम पंचायत में लगायी गयी लाईटो, सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन, जल निकासी नाली, सड़क सम्पर्क मार्ग, गौआश्रम स्थल, एम0डी0एम0, संचारी रोग, टीकाकरण, वृद्धा एवं विधवा, विकलांग पेंशन आदि विकास योजनाओं का सत्यापन किया गया। जनचौपाल में आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, कृषि एवं कृषि रक्षा से जुड़े प्राकृतिक एवं आरगैनिक खेती, हर घर, नल से जल तथा सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने प्रत्येक विकास खण्ड के लिए नामित अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनचौपाल में आज आये शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर अवगत कराया जाए।



