आजमगढ़:चोरों ने दान पेटिका के ताला को चटकाया

रिपोर्ट:चंदन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के निजामाबाद रोड स्थित पानी टंकी के पास भोलेनाथ मंदिर पर शुक्रवार की बीती रात को अज्ञात चोरों द्वारा दान पेटिका तोड़कर के पैसे चुरा लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर वापस लौट गई।रानी की सराय की निजामाबाद रोड पर स्थित पानी टंकी के पास भोलेनाथ का मंदिर है मंदिर लबे रोड पर बना हुआ है वहीं शुक्रवार की बीती रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर पर बने दान पेटिका को तोड़कर के पैसे चुरा लिए और मंदिर का लाइट भी बंद कर दिया। लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई वहीं लोगों ने 112 नंबर डायल कर सूचना दिया लेकिन पुलिस मुआयना कर वापस लौट गई।



