आजमगढ़:स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आजमगढ़:स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन,जिला प्रोबेशनअधिकारी हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन न्यू एरा पब्लिक स्कूल सिधारी आजमगढ़ में किया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों को शारीरिक स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला मुख्यमंत्री ,बाल सेवा योजना निराश्रित विधवा पेंशन ,स्पॉन्सरशिप योजना तथा वन स्टॉप सेंटर के बारे में जागरूक किया गया। सभी हेल्पलाइन नंबर 102,108,112,181, 1076 के विषय में विस्तार से बताया गया। उक्त कार्यक्रम मे वन स्टॉपसेंटर केंद्र प्रबंधक सरिता पाल,जिला समन्वयक अन्नूसिंह, केशवर्कर ममता यादव ,मैनेजर तुषार तिवारी, प्रिसिपल गुलिस्ता तथा अन्य अध्यापक गण और अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।




