कुशीनगर:विधायक के प्रयास से मिला साढ़े तीन करोड़,कुशीनगर बिधान सभा को सवारने के लिये हर सम्भव प्रयास जारी — पी एन पाठक

सपहा राजवाहा और भरौली पोखरे का होगा कायाकल्प

 

 

कसया कुशीनगर:कुशीनगर विधायक पी एन पाठक के लिखित मांग पर सपहा राजवाहा के 14.800 किमी० से 15.750 तक का काफ़ी दिनों से पड़ी छतिग्रस्त राजवाहा का सी०सी० लाइनिंग व नहर के सुरक्षा कार्य हेतु एक करोड़ छाछसठ लाख रुपए एवं कुशीनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थ नगर के भरौली पोखरे के सौंदर्यीकरण के लिए शासन द्वारा एक करोड़ अड़सठ लाख रुपए का बजट पास किया गया है विधायक पीएन पाठक ने कहा कि मेरे प्रस्ताव पर सिंचाई व जल संसाधन विभाग से राजवाहा के सौंदर्यीकरण के लिए₹1 करोड़, 66 लाख, 28 हज़ार की स्वीकृति मिली है और नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर सात में पोखरे के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ अठसठ लाख रुपए का बजट शासन से पास हुआ है कुशीनगर में हो रहे निरंतर विकास हेतु मा० मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ महराज व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व नगर विकास मंत्री एके शर्मा का कुशीनगर के जनता की तरफ़ से हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ और विधायक पीएन पाठक ने कहा कि पूरे विधान सभा का चौमुखी विकास हेतु हर प्रकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है । शासन में अभी बहुत सारी परियोजनाओं का प्रस्ताव लम्बित है जल्द ही अन्य विकास परियोजनाओं की स्वीकृति मिलेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button