आजमगढ़:होली का त्यौहार सकुशल सम्पन्न करने को लेकर जीयनपुर कोतवाल ने ली शांति कमेटी की बैठक
अवैध शराब बिक्री व हुरदंग करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली परिसर में होली पर्व को लेकर जीयनपुर कोतवाल के नेतृत्व में हुई बैठक भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी कड़ी कार्रवाई।
शनिवार की शाम 5:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर कोतवाल विवेक पांडेय के नेतृत्व में होली त्यौहार को लेकर हुई बैठक इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने होलिका दहन व होली त्यौहार को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की वहीं किसी भी दुर्घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ इको फ्रेंडली होली मनाने के लिए जागरूक किया वहीं उन्होंने होली त्यौहार पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने से स्वयं बचें और लोगों को भी जागरूक करें वही गांव में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री हो तो सूचना दे सूचना देने वाले के नाम गोपनीय रखा जाएगा।अवैध शराब बैचेन वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान मौजूद सभी ग्राम प्रधान व प्रतिनिधियों से होली त्यौहार पर होने वाली समस्या की जानकारी ली गई। पुलिस के द्वारा गांव गांव सूचना संकलित की जा रही है यदि किसी भी प्रकार की अराजकता शरारती तत्वों के द्वारा फैलाई गई उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रधान नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव मनोज चौरसिया अजीम खान,वसीम खान,सुनील कुमार,दीपक गुप्ता,ज्ञानेंद्र मिश्रा,चंद्रशेखर सिंह, नेहाल मेहंदी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




