आजमगढ़:छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़: फूलपुर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा थाना फूलपुर आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी कमलेश पुत्र तिलकधारी निवासी सदरपुर बरौली थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा स्कूल में पढने जाते समय रास्ते में वादी मुकदमा की लड़की उम्र 17 वर्ष के साथ छेड़खानी की गयी मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 131/24 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी है। शनिवार को उ0नि0 गौतम कुमार सरोज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 कमलेश पुत्र तिलकधारी निवासी सदरपुर बरौली थाना फूलपुर आजमगढ़ को दुर्वासा गेट से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।