Mumbai news:अंबरनाथ मे होली महोत्सव का तीसरा कार्यक्रम

रिपोर्ट-अजय उपाध्याय
महाराष्ट्र: होली महोत्सव का तीसरा कार्यक्रम 17 मार्च 2024 को गावदेवी मंदिर अंबरनाथ (पूर्व) मे होना सुनिश्चित हुआ है।
कार्यक्रम के संचालक अधिवक्ता पं विजय शुक्ल ने बताया कि होली महोत्सव के माध्यम से हम सभी लोगों में पारम्परिक त्योहार मनाने एवम् जागरूक करने का साधन है। और इस महोत्सव को उसी परम्परा को ध्यान में रखकर मनाया जा रहा हैं।कार्यक्रम के आयोजन में सक्रीय भूमिका मे दिलीप सिंह, आशीष मिश्रा, बालेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश पांडे, इंद्रपाल सिंह इत्यादि लोग सामिल हैं।



