बलिया:पुलिस ने छ वारण्टी शुदा अभियुक्तों गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
रिपोर्ट:संजय सिंह
नगरा/बलिया। न्यायालय सी.जे.एम. बलिया द्वारा विभिन्न मामलो के अभियुक्तों के विरुद्ध जारी नान बैलेबुल वारंट के तहत स्थानीय पुलिस ने कुल 06 वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अदालतमे दाखिल करा दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में
अपर पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा बलिया ने रविवार को कुल 06 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है-
मु0न0 759/18 सरकार बनाम गिरीश बगैरह धारा 323, 504, 506, भादवि0 के तहत सुबाष पुत्र जगन्नाथ निवासीग्राम सिकरहटा थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष, श्यामनारायण पुत्र हरदेव निवासीग्राम सिकरहटा थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 55 वर्ष। थाना क्षेत्र के नगरा के ही मु0न0 408/11 सरकार बनाम उमेश बगैरह धारा 323, 452,147,149, भादवि0 के तहत उमेश राजभर पुत्र रामसुख उम्र 45 वर्ष निवासी मलप हरसेनपुर व नन्हेलाल राजभर पुत्र राजबली उम्र 61 वर्ष निवासी मलप हरसेनपुर व तारकेश्वर राजभर पुत्र शिव उम्र 30 वर्ष, निवासी मलप हरसेनपुर व चन्द्रमा राजभर पुत्र रामअवध उम्र 55 वर्ष निवासी मलप हरसेनपुर रहे।