Mumbai news:सांसद गोपाल शेट्टी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया तूफानी दौरा

रिपोर्ट-अजय उपाध्याय

मुंबई: भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची हाल ही में घोषित की गई है, उत्तर मुंबई संसदीय सीट से भाजपा के गढ़ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम की घोषणा की गई है। पीयूष गोयल १४ मार्च गुरुवार को पहली बार उत्तर मुंबई पहुंचे। उन्होंने बोरीवली पश्चिम स्टेशन से स्वामी विवेकानन्द प्रतिमा तक पैदल चलकर उत्तर मुंबई की अपनी यात्रा शुरू की है।
इस मौके पर मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी बोरीवली स्टेशन पर मौजूद थे। भाजपा के वरिष्ठ दिग्गज नेता पूर्व राज्यपाल और उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद राम नाईक स्वयं मौजूद रहे.
वि.सुनील राणे ने रघुलीला मॉल, जैस्मीन हॉल में कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा में प्रस्ताविक भाषण किया और मुंबई भाजपा अध्यक्ष वि.एड.आशीष शेलार, सां.गोपाल शेट्टी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व राज्यपाल रामभाऊ नाइक द्वारा भाषण दिया गया। उपस्थित प्रचंड मेदनी द्वारा “अब की बार चारसो पार” का उद्घोष जारी रहा। इस अवसर पर उत्तर मुंबई के सभी विधायक सर्वश्री भाई गिरकर, प्रवीण दरेकर, अतुल भातखलकर, योगेश सागर, सुनील राणे, मनीषा ताई चौधरी उपस्थित थे।
शुक्रवार १५ मार्च को कांदिवली पश्चिम ठाकुर कॉलेज में सरकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहते हुए केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल ने अनेक मुलाकाते की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक अधिकारी के निवास पर गए।

 

बोरीवली पूर्व में पुष्टिपति गणपति बापा के दर्शन किये। इस अवसर पर सांसद शेट्टी और विधान परिषद के ग्रुप नेता वि.प्रवीण दरेकर, जिला अध्यक्ष गणेश खणकर, मुंबई और उत्तर मुंबई भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सां.गोपाल शेट्टी के साथ, शनिवार सुबह, १६ मार्च को मलाड पश्चिम में मुंबई उपनगर के पलकमंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा के प्रयासों से साकार हो रहे छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीडांगन मैदान के भूमि पूजन में शामिल हुए। मलाड के वरिष्ठ नेता आरयू सिंह, विनोद शेलार, गणेश खणकर, यूनुस खान, तेजिंदर तिवाना, गंगाराम जमनानी, जिला महासचिव बाबा सिंह और सैकड़ों स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के निवास पर गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button