आजमगढ़:समाजवादी पार्टी के MLC शाह आलम गुड्डू जमाली के काफिले पर सफाईयों ने की जमकर स्टंटबाजी,एसपी ने कोतवाल से मांगी रिपोर्ट

 

 

आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के जनपद में प्रथम आगमन पर शनिवार को उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, गुड्डू जमाली का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से उतरने के बाद उनके काफिले के साथ सपा कार्यालय की ओर रवाना हुए,शाह आलम गुड्डू जमाली के इस काफिले में शामिल युवाओं की स्टंट बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बहुजन समाज पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली को सपा ने विधान परिषद सदस्य का उम्मीदवार बनाया। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शनिवार को प्रथम जनपद में आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से उतरते ही उनके समर्थक गाड़ियों से नारेबाजी करते हुए उनके साथ चल रहे थे। इस दौरान युवा कार्यकर्ता कार के शीशे खोल कर फाटक पर बैठकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी हरकत में आ गई और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने उक्त मामले की जांच कर नगर कोतवाली प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button