भदोही:सुबह सुबह उठना बहुत ही लाभदायक- प्रकाश सिंह – नायब तहसीलदार ज्ञानपुर

सूर्योदय से पहले उठना आपको मानसिक रूप से भी मज़बूत बनाता है – अताउल अंसारी – अध्यक्ष भदोही साइकिलिंग क्लब

रिपोर्ट: असरफ संजरी

भदोही। भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक सप्ताह की तरह इस रविवार भी सुबह भोर में गोपीगंज बड़ा चौराहा से निकाली गयी साइकिल यात्रा में शामिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस एस यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया । साथ में बैंक ऑफ़ इंडिया गोपीगंज के शाखा प्रबंधक अनिरुद्ध साहू लोगों को जागरूक करते हुए गोपीगंज, सोनखरी, थानीपुर, इब्राहिमपुर, सिंहपुर होते हुए ज्ञानपुर तहसील पहुंचे ।
वहां पहुँचने पर ज्ञानपुर नायब तहसीलदार प्रकाश सिंह ने सभी साइकिल चालकों का ज़ोरदार स्वागत किया और कहा कि सुबह सुबह उठना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है । सभी को सुबह उठकर कुछ न कुछ योग व्यायाम जरुर करना चाहिए जिससे सभी निरोग रहें । नायब तहसीलदार ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए। साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर बालीपुर, राजाबाजार, प्रोफेसर कॉलोनी, इंटर कॉलेज, पुलिस लाइन का भ्रमण करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को सुबह उठने, योग, व्यायाम करने, साइकिल चलाने के फ़ायदे के बारे में जागरूक करते हुए तहसील ज्ञानपुर के सामने इसका समापन हुआ ।
बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा कई प्रदेश में पहुचकर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगो मे खूब सराहना हो रही है।

 

साइकिल यात्रा में अताउल अंसारी, डॉ एस एस यादव, अनिरुद्ध साहू, शशिकान्त पाण्डेय, रमा शंकर मौर्या, आकाश पाण्डेय, संजय उपाध्याय, मनीष पाण्डेय, प्रवीण सिंह टंडन, आकाश यादव, राजीव जायसवाल, कमलेश कश्यप, बद्रीनाथ मिश्रा, महेंद्र यादव, अनिल बिन्द, लक्ष्य सिंह, जीत सिंह, प्रभात पाण्डेय समेत आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button