बलिया:लोक मंगल लोक कल्याण हेतु यज्ञ व राम कथा दशवां दिन,शनि देव की पूजा में जलाए गए,हजारों दीपक

रिपोर्ट: संजय सिंह

रसड़ा (बलिया ) क्षेत्र के रामनगर स्थित शिव मंदिर पर 8 मार्च से 19 मार्च तक चलने वाले लोक मंगल सर्वजन कल्याण हेतु श्री महाविद्या स्तोत्रम् यज्ञ एवं श्री राम कथा के दशवें दिन जौनपुर से पधारे कर्मयोगी बाबा परमहंस स्वामी शान्तानंद महाराज जी ने राम के जीवन व उनके चरित्र की वरर्णन करते हुए अपने मुखारविंदु से कहा कि जब जब धर्म की हानि हुई है प्रब्र्ह्म धर्म की स्थापना के लिए मानव तन धारण कर मानव रूप मे अवतरित होकर धर्मकी स्थापना करते है भगवान राम समाज मे फैले कुरितियो दुश्वारियो पाप अत्याचार अपराध मानव समाज मे मानव से भेद भाव बैर द्वेश रखने वाले को मानव चरित्र का मर्यादा पुरूषोतम राम का मानव के रूप मे आदर्श मर्यादा पुरूषोतम् का चरित्र व जीवन का उधाहरण है। प्रभु श्री राम ने लोक कल्याण किये जिसे उनके जीवन से हमे उनके चरित्र को अपनाना चाहिए व सनातन धर्म को अपनाते हुए जीवन मे अपनाना ही मानव जीवन का मूल उद्देश्य है। जिसके लिए हम अपने प्रयास से लोग के बीच जाकर लोग को यज्ञ के माध्यम से व राम कथा यानी राम के चरित्र अपनाने के धर्म प्रचार करने लिए अपने जीवन काल के 22 वर्षो मे 114 स्थानो पर यज्ञ व राम कथा आयोजन कर, वहा के लोगो को जोड़कर उनके सहयोग से अपने जीवन को सफल करने के साथ साथ लोगो का जीवन सफल बनाने का संकल्प लेकर यह प्रयास कर रहा, जगह जगह यज्ञ, हवन पुजन कर, राम कथा कह लोगो जागरूक कर रहा हूं सनातन धर्म अपनाने का मार्ग प्रसस्थ कर रहा हूं जिसे बलिया जनपद के सातवे स्थान रामनगर के शिव मंदिर पर यह कार्यक्रम लोगो के उत्साह सहयोग से सफलता की ओर अग्रसारित हो रहा है। लोक कल्याण के न्याय के देवता शनि देव को इस क्षेत्र के जनमानस कल्याण के लिए बीते शनिवार को शनि पूजन में हजारों दीपक भक्तों से जलवाये शनि देव की अद्भुत पूजा कर, शनिदेव से लोक मंगल लोक कल्याण हो शनि शांति पूजा कराया गया। इस यज्ञ व राम कथा से हवन पूजन यज्ञ देख लोगो जिज्ञासा बढ़ गया था जो चर्चा यह रहा कि वहां लोग अपने जीवन काल मे यज्ञ नही देखा था।यह भी लोगो के मुख से सुनने को मिला की हमारे समाज को इस तरह की हवन पूजा यज्ञ व राम कथा की अब जरूरत है। इस अवसर पर क्षेत्र के महिला पुरुष बच्चे आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button