यूपी घर लौटते समय महिला सिपाही से छेड़खानी
रिपोर्ट अशहद शेख
यूपी लखनऊ के राजाजीपुरम में रविवार रात घर लौट रही महिला सिपाही से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला कांस्टेबल सादे कपड़ों में थी। जब उसने विरोध किया तो दोनों युवक नहीं माने। उनकी हरकत बढ़ती देख महिला कांस्टेबल ने साहस दिखाया और उनसे भिड़ गई। जब दोनों युवक भागने लगे तो उसने अपनी स्कूटी से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। राहगीरों ने यह देखा और उसकी मदद के लिए आए। कुछ ही दूरी पर दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। राहगीरों ने उसकी पिटाई कर दी। तभी पीड़ित से सूचना पाकर तालकटोरा पुलिस वहां पहुंची। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.बाजारखाला थाने में तैनात सिपाही महिला रविवार रात सादे कपड़ों में स्कूटर से राजाजीपुरम से घर लौट रही थी। अभी वह एमआइएस चौराहे के पास पहुंची ही थी कि पीछे से बाइक सवार दो युवक अश्लील फब्तियां कसने लगे। पीड़िता ने बताया कि वह बाजारखाला थाने में सिपाही है। जब वह पुलिस को बुलाने लगी तो दोनों युवक भाग गए। शोर सुनकर राहगीर बचाव के लिए आए।राहगीरों ने उनकी पिटाई कर दी राहगीरों ने कुछ ही दूरी पर दोनों युवकों को पकड़ लिया। रात में महिला से छेड़छाड़ की जानकारी होने पर राहगीरों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। इसी बीच पीड़िता ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस वहां पहुंची. इंस्पेक्टर तालकटोरा कैलाश चंद्र दुबे ने बताया कि आरोपियों की पहचान काकोरी निवासी हसीब और उसके चचेरे भाई मुबारक के रूप में हुई।