आजमगढ़:बिजली चेकिंग अभियान से गावों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अमित सिंह
मेंहनगर/आजमगढ़:बिजली चेकिंग अभियान से गावों में मचा हड़कंप,विद्युत सब स्टेशन मेंहनगर के जिगनी बजार में विद्युत विभाग द्वारा लाइन लास रोकने और बकाया राजस्व वसूली के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान चोरी से बिजली का उपभोग कर रहें 18 लोगों के कनेक्शन का विच्छेदन किया गया साथ ही बकायेदारों से दो लाख रुपए की वसूली की गई विभाग की कार्यवाही से बिजली चोरी करने वालो में हड़कंप मचा रहा इस मौके पर मनोज गुप्ता दिनेश संदीप सिंह रिंकु आदि उपस्थित रहें।




