बलिया:महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

रिपोर्ट: संजय सिंह

रसड़ा (बलिया) क्षेत्र के कमतैला गांव स्थित श्रीमती फुलेहरा स्मारक महीला महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय चल रहे विशेष शिविर का समापन सोमवार को सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रसड़ा के क्षेत्राधिकारी मुख्य अतिथि मोहम्मद फहीम कुरैसी ने मां सरसवती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जलन कर किया। कालेज के प्राचार्य डाँ.विनय गिरि ने मुख्य अतिथि को अंगबस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान सी ओ ने अपने संबोधन मे कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओ को अनुशासन धैर्य जज्बा सेवा भाव समर्पण का भावना का, इनको प्रेरित करती है। इस शिविर के मध्यम से स्वच्छता का लोगो को संदेश देने का कार्य किया है देश मे आने वाले जल संकट से लोक को अगाह किया गया गया है जो सराहनीय है कार्यक्रम के अधिकारी डाँ.अखिलेश यादव ने सातदिवसीय इस शिविर के शिक्षार्थियो को राष्ट्रीय सेवा योजना मे कार्य किए जिसे ग्राम महराज पुर मे प्रत्येक दिन साफ सफाई करके लोगो को जागरूक करने का कार्य किया या है।
उसका विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर कालेज के प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजन के तहत शिक्षित छात्र छात्राओ का शिक्षा साथ साथ सेवा करना ही इस राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्देश्य है जिससे छात्र छात्राएं शिक्षित होकर कर्मयोगी बने व सेवा भावना रखते हुए सेवा करना। ही उद्देश्य है उन्होने कहा कि जल ही जीवन है पौधारोपण नशा मुक्ति समाज मे फैली कुरितयो को दूर करना जिसमे बाल विवाह, बाल श्रम, रोक थाम पर बल देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र् नाथ पांडेय आशुतीष पांडे शैलेन्द्र पांडेय गोपाल सिंह सुधाकर सिंह रागेश तिवारी हीरालाल यादव रविप्रकाश राव सपना पांडे प्रियांका पांडे सुनैना गुप्ता रीना यादव सुमन तिवारी पायल प्रीती प्रतीक्षा नीतू आदि रही। समापन पर स्कूल के प्रबंधक गोबिन्द नारायन सिंह ने दूरभाष के माध्यम् से आशीर्बाद दिया व सफलाता के लिए कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button